{"_id":"104c1c3f836f0a9b68b3cb36e42be67b","slug":"now-this-will-be-number-of-gas-booking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस नंबर पर होगी गैस की बुकिंग, जान लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस नंबर पर होगी गैस की बुकिंग, जान लीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 23 Mar 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
एचपी गैस के उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग का नंबर बदल गया है। उपभोक्ताओं को अब गैस बुक कराने के लिए 94184- 23456 नंबर डायल करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एलपीजी रिफिल बुकिंग नंबर बदल दिया है। पहले यह नंबर 98820- 23456 था। मशीन से गैस बुक करने की यह व्यवस्था पिछले साल मई माह से शुरू की गई है।
विज्ञापन
गैस बुक कराने के लिए ग्राहक को अपने फोन से बुकिंग नंबर डायल करना होता है। कंप्यूटराइज मशीन में दस सेकेंडों के भीतर ही गैस बुक हो जाती है।
रिफिल बुकिंग संख्या मिलने के बाद 24 से 48 घंटों में सिलेंडर की डिलिवरी कर दी जाती है। पहली बार उपभोक्ता जिस नंबर से गैस बुक कराता ह, वह नंबर कंप्यूटर में फीड हो जाता है।
विज्ञापन
अगर दोबारा उसी नंबर से बुकिंग की जाए तो मशीन गैस एजेंसी का लैंड लाइन नंबर एंटर करने को नहीं कहती। शिवा गैस के मैनेजर सुनील का कहना है कि 90 प्रतिशत गैस उपभोक्ता इसी माध्यम से गैस की बुकिंग कराते है।
अधिक जानकारी के लिए शिवा गैस के उपभोक्ता 2624633 और 2625445 पर कॉल कर सकते हैं।