फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now the power of ETO, inspector will be limited

ईटीओ, इंस्पेक्टर की शक्तियों पर चलेगी कैंची

Fri, 01 Aug 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Aug 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
Now the power of ETO, inspector will be limited

हिमाचल प्रदेश में ईटीओ और आबकारी इंस्पेक्टर अब हर कहीं टैक्स वसूली नहीं कर सकेंगे। प्रदेश सरकार इनका कार्य क्षेत्र घटाने जा रही है। अभी तक ये महीने में दो दिन पूरे प्रदेश में कहीं भी टैक्स चोरी पर जुर्माना कर सकते हैं।

विज्ञापन


एक साल पहले बनाए इन आबकारी नियमों को सरकार फिर बदलने जा रही है। दो मंत्रियों की आपत्ति के बाद इन नियमों में बदलाव किया जा रहा है। ईटीओ और आबकारी इंस्पेक्टरों को पहले की तरह कार्रवाई के लिए उनके ही क्षेत्रों तक सीमित किया जा रहा है।
विज्ञापन


नियमों में संशोधन के लिए मामले को कैबिनेट में ले जाया जा रहा है। राज्य सरकार ने साल भर पहले ही राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए आबकारी एवं कराधान अधिकारियों और निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र को बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आ रही थी दिक्कतें


पहली बार यह व्यवस्था की थी कि कोई भी ईटीओ या निरीक्षक महीने में दो दिन प्रदेश के किसी भी हिस्से में जाकर टैक्स चोरी पर जुर्माना कर सकेगा। इस व्यवस्था से सरकारी कोष में जरूर राजस्व वृद्धि हुई, लेकिन इससे कई अड़चनें भी पैदा हो गई थीं।


सरकार के दो मंत्रियों ने भी आबकारी एवं कराधान मंत्री के समक्ष व्यवस्था को पहले की तरह करने की बात उठाई है। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी माना कि यह मामला एक बार फिर से कैबिनेट में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed