फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now teachers have to Required to teach 42 hours per week

काॅलेज टीचर कृपया ध्यान दें! हफ्ते में 42 घंटे पढ़ाना जरूरी

Fri, 11 Apr 2014 09:44 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Apr 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
now teachers have to Required to teach 42 hours per week

हिमाचल में कालेज टीचर्स के लिए पढ़ाने के घंटे बढ़ाकर तय किए गए हैं। अब डिग्री कालेजों के शिक्षकों को प्रतिदिन कम से कम 7 घंटे और हफ्ते में 42 घंटे पढ़ाना होगा। इससे शिक्षकों के लिए सप्ताह में काम करने के लिए 10 घंटे बढ़े हैं।

विज्ञापन


कालेज में स्टाफ की जरूरत तय करने के मानदंडों में भी बदलाव किया गया है। 27 मार्च की यह अधिसूचना वीरवार को जारी हुई है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) को लागू करने के लिए इसे प्रधान सचिव (शिक्षा) ने जारी किया है।
विज्ञापन


सरकार ने पीरियड के अनुसार लेक्चरर का कार्य निर्धारण नए सिरे से किया है। सप्ताह में 26 पीरियड लगाने के लिए 1, 27 से 52 पीरियड लगाने के लिए 2, 53 से 78 पीरियड लगाने के लिए 3, 79 से 104 पीरियड लगाने के लिए 5 और 105 से 130 पीरियड लगाने के लिए 5 लेक्चरर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष आरके कायस्था ने इन बदलावों का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला व्यावहारिक नहीं है।

सरकार ने रूसा तो लागू कर दिया है, लेकिन स्टूडेंट्स की संख्या घटाने के बजाय बढ़ा दी है। पहले सेक्शन 60 का था, लेकिन अब 80 से 100 कर दी है। हम सिर्फ क्लास लगाने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed