{"_id":"21485dfff423fe6f1a76a7949dd0abe5","slug":"now-pay-half-water-bill-to-mc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! अब आधा ही चुकाना पड़ेगा पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! अब आधा ही चुकाना पड़ेगा पानी का बिल
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने के भीतर पंद्रह हजार लीटर तक पानी का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं का पानी का बिल अगले माह से आधा हो जाएगा। उपभोक्ताओं से 50 फीसदी सीवरेज सेस वसूलने के सरकार के निर्देशों के बाद नगर निगम ने शहर के लोगों को राहत देने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में पानी की खपत का न्यूनतम स्लैब (कामर्शियल) 0 से 30 हजार लीटर निर्धारित किया है। नगर निगम जनता की सुविधा के लिए इस स्लैब में 50 फीसदी की कटौती कर इसे 0 से 15 हजार लीटर प्रतिमाह निर्धारित करने जा रहा है। अभी जहां नगर निगम शहर के लोगों को 49 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से पानी के (कामर्शियल) बिल जारी कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं नया स्लैब लागू होने के बाद पानी के बिल 25 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से जारी किए जाएंगे। ऐसा होने से लोगों का पानी का बिल लगभग आधा हो जाएगा। इसका लाभ पानी की कम खपत करने वालों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
खपत के हिसाब से आएगा बिल
मौजूदा समय में नगर निगम की ओर से निर्धारित 0 से 30 हजार लीटर के स्लैब में उपभोक्ताओं से 49 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल लिया जा रहा है। ऐसे में एक महीने का बिल लगभग 1500 रुपये बनता है। इसमें 50 फीसदी सीवरेज सेस के 750 रुपये जुड़ने पर बिल करीब 2250 रुपये हो जाता है। 0 से 15 हजार लीटर का नया स्लैब बनने पर 25 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल जारी होंगे और लोगों का बिल आधा हो जाएगा।
लोगों कोराहत दिलाने को तलाशेंगे संभावनाएं : राय
नगर निगम आयुक्त पंकज राय का कहना है कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। लोगों पर बोझ न पड़े, इसके लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। मामले से जुड़े हर पहलू पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।