{"_id":"35be639cb610f3c4bd0160bc4f5d3a37","slug":"now-himachal-vidhansaba-have-online-link-with-raj-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक! विधानसभा से ऑनलाइन जुड़ा राजभवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक! विधानसभा से ऑनलाइन जुड़ा राजभवन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Jul 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल उर्मिला सिंह से राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने भेंट की। अध्यक्ष ने उन्हें विधानसभा सदन में स्थापित ई-विधान प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने राज्यपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उस समय सदन में प्रशिक्षण ले रहे विधानसभा सदस्यों से भी वार्ता करवाई। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को सदन में आगामी सत्र से ई-वोटिंग, समय प्रबंधन की होने वाली सुविधा से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विधानसभा मानसून सत्र के लिए पूरी तरह से हाईटेक हो चुकी है तथा ई-विधान प्रणाली से सदन का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई सदस्य ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्या को ई-क्लिपिंग के साथ सदन में दिखाना चाहे तो वह उनकी अनुमति से इसे सदन में स्थापित एलईडी स्क्रीन पर दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
उर्मिला सिंह ने बुटेल को विधानसभा में ई-विधान प्रणाली स्थापित करने के लिए बधाई दी तथा कहा कि हिमाचल विधानसभा देश के अंदर एक मिसाल स्थापित करने जा रही है। विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा तथा निदेशक आईटी धर्मेश कुमार शर्मा भी उनके साथ थे।
सुरेश भारद्वाज से बात की राज्यपाल ने
राज्यपाल उर्मिला सिंह ने राजभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विधानसभा में मौजूद विधायक सुरेश भारद्वाज से बात की। अन्य विधायकों रविंद्र रवि, बीके चौहान, मोहनलाल ब्राक्टा, खूब राम और सीपीएस मनसा राम ने भी राज्यपाल और विस अध्यक्ष से बातचीत की। इससे राजभवन विधानसभा से ऑनलाइन जुड़ गया।
मुख्यमंत्री आज सुबह जाएंगे विधानसभा
विधानसभा में स्थापित होने वाली ई-विधान प्रणाली का अवलोकन करने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार सुबह विधानसभा परिसर जा रहे हैं। वह इस दौरान ये प्रणाली काम कैसे करेगी, इस बारे में प्रशिक्षण भी ले सकते हैं। हालांकि ,इस प्रणाली का शुभारंभ वह अगस्त माह में राज्य के पहले मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार के जन्मदिन पर करेंगे।