{"_id":"21d11f77f9f964488be806dfb98aa63e","slug":"now-get-land-record-in-just-10-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 10 रुपए में मिलेगा ततीमा, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 10 रुपए में मिलेगा ततीमा, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Oct 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब लोगों को महज दस रुपये में ही तत्काल जमाबंदी के साथ ततीमा भी मिलेगा। भूमि से जुड़े जमाबंदी, ततीमा और मुसाबी जैसे दस्तावेज एक ही पेपर में मिल सकेंगे। इसके लिए लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
सुगम केंद्रों में ही जमीन के इन सभी दस्तावेजों का प्रिंट मिलेगा। लोगों को ये सुविधा देने के लिए राज्य सरकार अब पूरे राजस्व रिकार्ड का डिजिटाइजेशन कर रही है। इसके लिए सात कंपनियां आगे आई हैं।
विज्ञापन
ट्रायल के तौर पर सभी कंपनियों को एक-एक गांव दिया गया है। बेहतर काम करने वाली कंपनी को सरकार ये काम सौंपेगी। वर्तमान में भूमि के दस्तावेज लेने के लिए लोगों को कई दिन लग जाते हैं। इसके लिए आवेदन के बाद लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
इसमें न केवल लोगों का पैसा खर्च होता है, बल्कि समय भी बर्बाद होता है। इसके मद्देनजर सरकार ने राजस्व रिकार्ड (पुरानी मुसाबी) का डिजिटाइजेशन करने का फैसला लिया है। विभाग ने इसके लिए 19 सिंतबर को टेंडर आमंत्रित किए थे।
इसमें 7 कंपनियों ने इस काम के लिए हामी भरी है। नेशनल लैंड रिकार्ड मॉड्रनाइजेशन प्रोग्राम के तहत यह कार्य किया जा रहा है।
ऐसे होगा राजस्व रिकार्ड का डिजिटाइजेशन
पहले पुरानी मुसाबी को स्कैन किया जाएगा। उसके बाद उसकी स्केलिंग की जाएगी, फिर उसका डिजिटाइजेशन होगा। रिकार्ड को कंप्यूटर में चढ़ाया जाएगा। फिर लोगों को सुविधा मिलेगी।