अच्छी खबर: हिमाचल के सभी डिग्री कॉलेजों में अब फ्री वाई-फाई सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में फ्री वाई-फाई सुविधा देने की तैयारियों में शिक्षा महकमा जुट गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपलों से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तलब की है। कॉलेजों से इंटरनेट कनेक्टिविटी और यूजर संख्या का रिकॉर्ड भी मांगा गया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के सभी कॉलेजों में फ्री वाई-फाई सुविधा देने के आदेश दिए हैं। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सरकार सभी कॉलेजों में वाई-फाई सुविधा शुरू करेगी।
वाई-फाई सेवा के लिए राज्यस्तरीय नीति लागू की जाएगी। इससे टेलीकॉम संचालकों को शहरी क्षेत्रों में वाई-फाई उपकरण स्थापित करने में मदद मिलेगी और हिमाचल इस नीति को लागू करने वाला पहला राज्य भी बन जाएगा।
कॉलेज प्रिंसिपलों से पूछा, कितनी है छात्रों की संख्या
इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में वाई-फाई सुविधा देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। प्रिंसिपलों से पूछा है कि शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या कितनी है। क्या वर्तमान में भी कॉलेजों में वाई-फाई सुविधा दी जा रही है।
अगर दी जा रही है तो किस कंपनी की सेवाएं ली जा रही हैं। इंटरनेट की स्पीड कितनी है। विद्यार्थियों को भी क्या सुविधा दी जा रही है। इन सवालों को लेकर कालेज प्रिंसिपलों से रिपोर्ट तलब की गई है।