फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now children will learn to build robots in school in rohru shimla

अब रोबोट बनाना सीखेंगे बच्चे, इस स्कूल में शुरू हुई 20 लाख से तैयार लैब

Sat, 07 Sep 2019 07:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Now children will learn to build robots in school in rohru shimla
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में रोबोटिक लैब - फोटो : अमर उजाला

हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोबोटिक लैब का शनिवार को शुभारंभ हो गया है। इस दौरान एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। रोबोटिक लैब को भारत सरकार के नीति आयोग के सहयोग से स्थापित किया गया। इस लैब में बच्चों को रोबोट बनाने, उसकी प्रोग्रामिंग और सेंसर कैसे काम करते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन


भारत सरकार के नीति आयोग के सहयोग से स्थापित रोबोटिक लैब के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृत है। पांच माह में लैब बनकर तैयार हुई है। रोबोट से बच्चों को शिक्षा देने के लिए ट्रेनर भी भारत सरकार की ओर से ही स्कूल में तैनात किए जाएंगे।  कंपनी की ओर से लैब के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अमन शर्मा एवं आदित्य शर्मा ने लैब की विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन

लैब की देखरेख का कार्य पांच वर्ष तक कंपनी के पास

Now children will learn to build robots in school in rohru shimla
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में रोबोटिक लैब - फोटो : अमर उजाला

 लैब की देखरेख का कार्य पांच वर्ष तक कंपनी के पास ही रहेगा। इस अवसर पर स्कूल की छात्रा अंकिता, वंदना नेगी, हर्षित ठाकुर, सूर्यांश पुहारटा, पारस, प्राशिका, सलोनी, यशिका, जति, निखिल ने विभिन्न आविष्कारों को प्रस्तुत किया।

इसमें विज्ञान के अध्यापक दिनेश शर्मा, आरती चोपड़ा, सुभाष रांटा, सुरुचि शर्मा के अलावा नागेंद्र, जगदेव चौहान, बलवंत चौहान, पवन सूर्यान, कविंदर ठाकुर, बलवंत शर्मा, पूनम निटा ने भी अपना योगदान दिया। स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने बताया कि स्कूल में पहली बार रोबोटिक लैब के सहयोग से पढ़ाई शुरू की जाएगी।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान जसवंत सिंह, प्रधानाचार्य रंजु शर्मा, जितेंदर पुंटा, पूर्णिमा ओलटा, वनीता चौहान, रविकांता चौहान, महिमा अपटा, बंदना शर्मा, इशुल शर्मा, नितिका ठाकुर, रेशमा गुगलवान भी उपस्थित रहे । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed