फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now any person can open private hospitals in rural areas

अब कोई भी व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में खोल सकेगा निजी अस्पताल

Sat, 17 Nov 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Nov 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Now any person can open private hospitals in rural areas
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए सरकार स्वास्थ्य सहभागिता योजना शुरू करेगी। इसके लिए सरकार चुने हुए ग्रामीण इलाकों में एलोपैथिक निजी अस्पताल खोलने पर उपदान देगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत प्रदेश में खुलने वाले अस्पतालों में ग्रामीणों को बेहतर और किफ ायती स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। सरकार ने इसके लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 2302 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन

 

अधिसूचना के मुताबिक दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। चुने हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निजी अस्पताल स्थापित करने पर एक करोड़ के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान और तीन साल तक पांच प्रतिशत ब्याज उपदान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों को घर-द्वार सेवाएं देने की पहल

Now any person can open private hospitals in rural areas

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बताया कि लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें, इसके चलते सरकार ने यह पहल की है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी।

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन निजी अस्पताल में गायनी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसिन, सर्जरी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का होना अनिवार्य है। यहां लोगों को 24 घंटे सेवा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed