{"_id":"640d467fa21e0f97d806bb05","slug":"notification-issued-for-appointment-of-10-additional-advocate-general-and-14-deputy-advocate-general-himachal-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सरकार की पैरवी के लिए 10 अतिरिक्त और 14 उप महाधिवक्ता नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सरकार की पैरवी के लिए 10 अतिरिक्त और 14 उप महाधिवक्ता नियुक्त
Sun, 12 Mar 2023 07:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:56 PM IST
सार
हाईकोर्ट में सरकार की पैरवी करने के लिए सात महिला अधिवक्ताओं सहित अब कुल संख्या 37 हो गई है। 13 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं को पहले तैनाती दी जा चुकी है। इनका कार्यकाल 5 वर्ष या सरकार के कार्यकाल तक रहेगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता रंजना पटियाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल हाईकोर्ट में सरकार की पैरवी करने के लिए 24 अधिवक्ताओं को नियुक्ति दी गई है। इनमें 10 अधिवक्ताओं को अतिरिक्त और 14 को उप महाधिवक्ता बनाया गया है। रमाकांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मोहिंदर जरैक, तेजस्वी शर्मा, राजेश मंढोतरा, ब्रह्मानंद शर्मा, नवलेश शर्मा, रुपिंदर सिंह, राजकुमार नेगी और शर्मिला पटियाल को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
रंजना पटियाल, प्रशांत सेन, लीना गुलेरिया, सुनैना, प्रियंका चौहान, सुमित शर्मा, गौतम सूद, राहुल ठाकुर, रवि चौहान, सिद्धार्थ जाल्टा, अर्श रतन, अवनी कोछड़ मेहता, रोहित शर्मा और आयुषी नेगी को उप महाधिवक्ता तैनात किया गया है। हाईकोर्ट में सरकार की पैरवी करने के लिए सात महिला अधिवक्ताओं सहित अब कुल संख्या 37 हो गई है। 13 अतिरिक्त महाधिवक्ताओं को पहले तैनाती दी जा चुकी है। इनका कार्यकाल 5 वर्ष या सरकार के कार्यकाल तक रहेगा।
विज्ञापन
रंजना पटियाल डिफ्टी एडवोकेट जनरल नियुक्त
प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के परागपुर से संबंध रखने वाली अधिवक्ता रंजना पटियाल को डिफ्टी एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने ये ताजपोशी 11 मार्च के शाम को अधिसूचना जारी कर की है। वहीं रंजना पटियाल की ताजपोशी पर कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया, प्रदेश सचिव राजिंद्र शर्मा, केसीसी बैंक निदेशक लेखराज कंवर, सेवादल के अध्यक्ष मुल्तान सिंह, महिला अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, एडवोकेट नरेश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान मदन गोपाल, ग्राम पंचायत मूहीं के प्रधान सुभाष शर्मा, ग्राम पंचायत बणी प्रधान बिंदु ठाकुर, गगनदीप पराशर, पूर्व प्रगपुर प्रधान रुपिंद्र डैनी, गरली के उपप्रधान सुशांत मोदगिल, नाहन नगरोटा प्रधान सूरज राणा, रक्कड़ उपप्रधान सनी कुमार, सुदेश शर्मा, सन्नी शर्मा, राजीव कुमार ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस ताजपोशी पर आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू का जताया आभार
कांग्रेस नेत्री एवं कूड़ना (सलेटी) पंचायत प्रधान रेणुबाला ने परागपुर की रंजना पटियाल को उच्च न्यायालय में सरकार का उप महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर सीएम सुक्खू का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रंजना पटियाल सरकार व परागपुर क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।