{"_id":"26b642351e3883046ce84a17bbb4b3c9","slug":"no-toilet-no-ration-shanta-kumar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शौचालय न बनाने वालों का राशन बंद कर दो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शौचालय न बनाने वालों का राशन बंद कर दो'
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 05 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में शौचालय न बनाने वाले परिवारों का सस्ता राशन बंद कर दिया जाना चाहिए। कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से 1039 पंचायतों में से अभी तक सिर्फ पांच पंचायतों ने ही शौच मुक्त होने के प्रमाणपत्र भेजे हैं।
विज्ञापन
वे कांगड़ा-चंबा की जिला स्तरीय बैठकों में पहले ही शौचालय बनाने के सुझाव दे चुके हैं। भारत सरकार ने हर घर में शौचालय बनाने के लिए धन उपलब्ध करवाया है, लेकिन सरकार की ओर से सहायता देने के बाद भी लोग शौचालयों का निर्माण क्यों नहीं कर रहे, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
शांता ने कहा कि वे इस साल अपनी बची हुई सांसद निधि केवल इसी काम के लिए खर्च करेंगे। उन्होंने चंबा और कांगड़ा के उपायुक्तों एवं अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे भरमौर के एसडीएम और बीडीओ की तर्ज पर शौचालय न बनाने वाले परिवारों का सस्ता राशन बंद करने जैसे कदम उठाएं। उन्होंने भरमौर के एसडीएम और बीडीओ के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन