फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NITI Aayog Vice Chairman Dr Rajiv Kumar statement regarding natural farming at shimla today

नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले- प्राकृतिक खेती से आर्थिकी पर प्रभाव का डाटा तैयार करें

Wed, 30 Jun 2021 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 05:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कृषि विभाग की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई की ओर से रिलायलाइजेशन ऑफ मिशन नेचुरल फार्मिंग अमंग स्मॉलहोल्डर्ज विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित किया।

विज्ञापन
NITI Aayog Vice Chairman Dr Rajiv Kumar statement regarding natural farming at shimla today
सीएम जयराम ने राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नीति आयोग प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य हरसंभव सहायता देगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों और उनकी आर्थिकी पर होने वाले प्रभावों के संबंध में भी डाटा तैयार किया जाना चाहिए। पद्मश्री सुभाष पालेकर ने रासायनिक और जैविक खेती की जगह प्राकृतिक खेती करने से होने वाले विभिन्न लाभों पर वर्चुअल माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कृषि विभाग की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई की ओर से रिलायलाइजेशन ऑफ मिशन नेचुरल फार्मिंग अमंग स्मॉलहोल्डर्ज विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी 9.61 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रही है, जिससे हिमाचल देश का प्राकृतिक कृषि प्रदेश बन सके। 1.28 लाख किसान पहले से ही प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और वे अन्य लोगों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed