फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NIOS students should deposit fees by June 30, registration for these courses begins

NIOS: एनआईओएस के विद्यार्थी 30 जून तक जमा करवाएं फीस, इन पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू

Fri, 03 Jun 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jun 2022 06:44 PM IST
सार

क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमप्रीत सिंह ने बताया कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक की सार्वजनिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगी। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फीस जमा करने के लिए पोर्टल राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा संस्थान की वेबसाइट और लिंक पर उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
NIOS students should deposit fees by June 30, registration for these courses begins
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की अक्तूबर, नवंबर 2022 में होने वाली परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 30 जून तक शुल्क जमा करवा सकते हैं। इसके बाद शुल्क जमा करवाने वाले अभ्यर्थियों से लेट फीस ली जाएगी। क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमप्रीत सिंह ने बताया कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक की सार्वजनिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा होगी। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फीस जमा करने के लिए पोर्टल राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा संस्थान की वेबसाइट और लिंक पर उपलब्ध होगा। नए और पिछली परीक्षा के असफल परीक्षार्थी 30 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद 100 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क सहित एक से 10 जुलाई और 1500 रुपये समेकित विलंब शुल्क सहित 11 से 20 जुलाई तक भी परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकेगा।

विज्ञापन


एनआईओएस की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए प्रवेश पंजीकरण एक जून से शुरू हो गया है। क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमप्रीत सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के चार परीक्षा केंद्रों केंद्रीय विद्यालय योल कैंट, केंद्रीय विद्यालय झनियारा जिला हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय खलियार जिला मंडी और केंद्रीय विद्यालय सुबाथु जिला सोलन में परीक्षाएं 14 जून से 30 सितंबर तक होंगी। उन्होंने बताया कि ऑन डिमांड परीक्षा के लिए इच्छुक शिक्षार्थी संस्थान की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। ये परीक्षाएं चार केंद्रीय विद्यालयों में सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed