फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New year celebration in shimla.

न्यू ईयर पर धमाल मचाने को शिमला तैयार

Mon, 29 Dec 2014 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Dec 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
New year celebration in shimla.

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहाड़ों की रानी शिमला तैयार है। पर्यटन विकास निगम के अलावा निजी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने सैलानियों के स्वागत के लिए खास बंदोबस्त किए हैं। 31 दिसंबर की रात होटलों में शानदार आयोजनों की तैयारी है।

विज्ञापन


स्पेशल कपल डांस कंपीटीशन से लेकर लजीज व्यंजनों से सैलानियों और स्थानीय लोगों को रिझाया जाएगा। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने खास इंतजाम किए हैं। न्यू ईयर पर सैलानियों के मनोरंजन में लिए स्पेशल म्यूजिकल नाइट्स भी होगी। एचपीटीडीसी के होटलों में पर्यटकों को हिमाचली और कश्मीरी व्यंजन परोसने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


निजी होटल संचालकों ने अपने होटलों को न्यू ईयर के लिए विशेष तौर पर सजाना शुरू कर दिया है। रंग बिरंगी लाइट्स से होटलों को दुल्हनों की तरह सजाया संवारा जा रहा है। शहर के रेस्टोरेंट संचालक भी न्यू ईयर के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटिलियर नवीन पाल ने बताया है कि क्रिसमस से शिमला में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। न्यू ईयर को भी भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटन व्यवसायी अजित ठाकुर का कहना है कि क्रिसमस के मुकाबले न्यू ईयर पर कारोबार में दुगनी तेजी आने की संभावना है।

सैलानियों के लिए पूरे बंदोबस्त: कुकरेजा
होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा ने बताया कि न्यू ईयर पर शिमला में सैलानियों की खातिरदारी के लिए होटल संचालकों ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

स्पेशल कपल डांस कंपीटीशन भी होगा

शहर के जाने माने डिस्कोथेक रिट्स में न्यू ईयर पर स्पेशल कपल डांस कंपीटीशन होगा।
इस आयोजन में सैलानी जोेड़ों के बीच डांस करेंगे। रिट्ज के संचालक रमन मित्तल ने बताया कि पर्यटकों को रिट्ज में लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे।

शहर को साफ सुथरा रखने में जुटा एमसी
न्यू ईयर के जश्न के लिए भारी तादाद में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। पानी की आपूर्ति व्यवस्थित रखने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
एमसी महापौर संजय चौहान ने बताया कि पुख्ता बंदोबस्त कर रखे हैं। शहर के ऐसे क्षेत्र जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है सुबह 7 से रात 9 बजे तक सफाई करने के लिए विशेष ड्यूटी लगाई जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

न्यू ईयर के जश्न के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। पर्यटकों की मौज मस्ती में कोई खलल न पड़े इसके लिए दो सौ अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। क्विक रियेक्शन टीम को भी लगाया है। यह टीम घटनास्थल पर 10 मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है।


एसपी से लेकर डीएसपी स्तर के अफसरों की निगरानी में इन सेक्टरों में पुलिस तैनात रहेगी। शहर में यह व्यवस्था दो जनवरी तक लागू रहेगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने दी। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि न्यू ईयर को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। पूरे शहर को सात सेक्टर में बांटा गया है। 200 अतिरिक्त जवान 2 जनवरी तक तैनात रहेंगे।

कौन सा सेक्टर किसके जिम्मे
सेक्टर 1 ढली कुफरी और मशोबरा - डीएसपी रामलाल बंसल
सेक्टर 2 संजौली लक्कड़ बाजार और विक्ट्री टनल -डीएसपी बलबीर सिंह
सेक्टर 3 रिज बालूगंज समरहिल - एएसपी भजन देव नेगी
सेक्टर 4 छोटा शिमला कार्ट रोड तारादेवी - डीएसपी दिनेश शर्मा
सेक्टर 5 न्यू शिमला, कसुम्पटी, खलीनी - एएसपी संदीप धवल
सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम माल रोड ;एसपी डीडब्ल्यू नेगी
सेक्टर 7 सीटीओ में क्यूआरटी की तैनाती; डीएसपी दुष्यंत सरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed