फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New Year begins with snowfall in Himachal Pradesh Vehicular traffic suspended to Rohtang Pass fog alert issued

हिमाचल में हिमपात के साथ नए साल का आगाज: रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी, पांच जिलों में कोहरे का अलर्ट

Thu, 01 Jan 2026 02:17 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Jan 2026 02:17 AM IST
सार

बर्फबारी के कारण रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। गुलाबा से आगे वाहन ले जाने पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार (एक और 2 जनवरी) को भी पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
New Year begins with snowfall in Himachal Pradesh Vehicular traffic suspended to Rohtang Pass fog alert issued
अटल टनल रोहतांग के समीप सिस्सू में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हिमपात के साथ नए साल का आगाज हुआ है। बुधवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लाहौल के कोकसर, अटल टनल और मणिमहेश सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। गुलाबा से आगे वाहन ले जाने पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार (एक और 2 जनवरी) को भी पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 3 और 4 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि 5 एवं 6 को फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति और कुल्लू के अलावा बुधवार को चंबा और किन्नौर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। सुबह ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर फाहे गिरे, लेकिन दोपहर होते-होते कोकसर और अटल टनल के दोनों छोर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इसी बीच, नया साल मनाने पहुंचे पर्यटकों ने भी यहां हिमपात का आनंद लिया। रोहतांग दर्रा पर 12 सेंटीमीटर, शिंकुला में 15, कुंजुम दर्रा में 15, जांस्कर- समदो में 10, बारालाचा में 20 और कोकसर में 5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। लाहौल घाटी और अटल टनल रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरने से पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन

 

जिला चंबा के पांगी की हुडान भटोरी, सुराल भटोरी और अन्य चोटियों व भरमौर की ऊपरी चोटियों कुगति, काली छौ समेत मणिमहेश में हल्का हिमपात हुआ है। मनाली की ऊंची चोटियों सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, घेपन पीक, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, मांगनकोट और इंद्रासन में भी बर्फबारी हुई। उधर, शिमला सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के पांच जिले बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, ऊना और सिरमौर कोहरे की चपेट में हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में शीत लहर तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के चलते वंदे भारत समेत तीन ट्रेनें देरी से पहुंचीं ऊना
कोहरे के चलते बुधवार को हिमाचल एक्सप्रेस तीन घंटे और वंदे भारत एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनें एक-एक घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही पैसेंजर ट्रेन भी नंगल से आगे ऊना तक नहीं पहुंच पाई है।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ताबो - 3.4
कुकुमसेरी - 3.4
कल्पा 2.1
सोलन 5.2
मंडी 6.2
हमीरपुर 6.6
मनाली 6.7
धर्मशाला 6.8
बिलासपुर 6.9
शिमला 8.7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed