{"_id":"5aae6a104f1c1ba3238b5d7f","slug":"new-tourist-spot-hampta-pass-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया नया पर्यटन स्थल, सैलानियों ने निहारीं हामटा पास की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गया नया पर्यटन स्थल, सैलानियों ने निहारीं हामटा पास की वादियां
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा के बाद अब कुल्लू-मनाली का सैर-सपाटा करने के लिए पहुंचने वाले सैलानी अब नए पर्यटन स्थल हामटा पास की वादियों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
रविवार को जिला प्रशासन से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया है। ऐसे में पहले दिन मात्र 30 पर्यटक ही हामटा पास पहुंचे। यहां उन्होंने बर्फ के बीच खूब मस्ती की और यहां की वादियों को निहारा। पर्यटकों ने फोटो भी खींचे।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से हामटा में सैलानियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को जुटाने में जुटा है। पार्किंग और शौचालय आदि की सुविधा यहां उपलब्ध करवा दी गई है। पर्यटकों को वाहन पार्क करने में कोई समस्या न आए इसके लिए प्रशासन ने पुलिस के कर्मचारी भी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
हामटा में पर्यटकों की आमद को देखे हुए मनाली के होटलियरों के साथ अन्य पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, कुल्लू-मनाली पर्यटन विकास मंच के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि हामटा को पर्यटन के लिए खोलना सरकार और प्रशासन की अच्छी पहल है।
हामटा से पर्यटक मनाली में एक दिन अतिरिक्त ठहराव कर सकेंगे। हामटा पास को पर्यटकों के लिए खोलने के लिए रोहतांग दर्रा के बोझ को भी कम करना है। एनजीटी ने रोहतांग दर्रा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यहां के लिए वाहनों की संख्या को सीमित किया गया है।
उधर, एसएचओ मनाली अनिल ठाकुर ने कहा कि पहले दिन हामटा के लिए 30 पर्यटक वाहन गए हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि हामटा पास में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि सैर-सपाटे के लिए आए पर्यटक रोहतांग के साथ घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों को भी देखे सकें।