नेट/सेटः कोचिंग के साथ वजीफा भी देगा एचपीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी स्थित पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 15 सितंबर से नेट/सेट परीक्षा का प्रशिक्षण शुरू करेगा। दस सितंबर तक आवेदन जमा होंगे।
निदेशक प्रो. एसके महाजन ने कहा कि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। किसी भी कार्य दिवस पर केंद्र से प्रवेश फार्म ले सकते हैं। प्रमाणपत्र की प्रति तहसीलदार से प्रमाणित फार्म के साथ लगानी होगी।
अनुसूचित जाति और अन्य वर्ग के तीन लाख से कम सालाना आय और अनुसूचित जनजाति के ढाई लाख से कम की वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्रों से भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
हाजिरी पर मिलेगा वजीफा
इन छात्रों का नाम वरीयता सूची में शामिल होना चाहिए। कक्षा में 75 फीसदी हाजिरी वालों को वजीफा दिया जाएगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति अनुदान राशि उपलब्ध होने पर दी जाएगी।
अन्य वर्ग से संबंध रखने वाले छात्रों से चार हजार रुपये फीस ली जाएगी। स्नातकोत्तर कक्षा में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 55 फीसदी, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 50 फीसदी है।
12 सितंबर को संस्थान के सूचना पट्ट पर चयनित छात्रों की सूची लगा दी जाएगी। गौरतलब है संस्थान इससे पहले बैंक पीओ की परीक्षा के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चला चुका है।