{"_id":"190560191ac5965ba3f012661fcf05e0","slug":"nayab-tehsildar-exam-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, नायब तहसीलदार परीक्षा का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, नायब तहसीलदार परीक्षा का पूरा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 20 Jan 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 और 26 फरवरी को करने का निर्णय लिया है। यह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के हाल नंबर-एक में होगी।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण किया गया है, उन्हें मुख्य परीक्षा का फारमेट डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसे योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ भरकर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को 27 जनवरी से पहले भेजना होगा। यह जानकारी देते हुए आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि यह परीक्षा नायब तहसीलदार के नौ पदों के लिए ली जा रही है।
विज्ञापन
यह विशेष है कि प्रारंभिक परीक्षा में 208 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।