फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National level kick boxing competition in Kumarhatti solan

कुमारहट्टी में किक राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज

Fri, 23 Nov 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Updated Fri, 23 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
National level kick boxing competition in Kumarhatti solan

कुमारहट्टी के वीरभद्र सिंह बहुउद्देश्यीय खेल परिसर में तीन दिवसीय 12 वरिष्ठ राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 550 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि विश्व को मार्शल आर्ट्स भारत की ही देन है। किक बॉक्सिंग देश-विदेश में लोकप्रिय खेल है।
विज्ञापन


उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों का हिमाचल पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा महामंत्री हीरानंद शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, प्रदेश परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, हिमफेड के निदेशक कपूर

सिंह ठाकुर, जोगेंद्रा बैंक के निदेशक सुरेंद्र स्याल, ग्राम पंचायत चेवा की प्रधान चित्रलेखा, उप प्रधान मुकेश, किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष कुंदन चंदेल, सचिव इकबाल मलिक और देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।

51 किलोग्राम भार वर्ग में  केरल के मधु मोहन जीते

National level kick boxing competition in Kumarhatti solan

कुमारहट्टी में वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 12वीं सीनियर नेशनल तीन दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता तके 51 किलोग्राम भार में केरल के मधु मोहन ने केरल के संजय को हराया। जबकि इसी वर्ग में अन्य मुकाबले में पंजाब के अभिषेक ने हिमाचल के अमन को हराया। 

वहीं 57 किलोग्राम भार में चंडीगढ़ के बलराम ने केरल के मोहम्मद हमराजे को मात दी। इसी वर्ग मे हिमाचल के विकास शान ने तेलंगाना के आरसाई राम को हराया।

इस अवसर पर खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चौहान, भारतीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष योगेश शाद, तकनीकीसचिव विजेंद्र रावत, रविंद्र दलाल, इकबाल मलिक, नॉर्थ जोन किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संदीप

शर्मा, भूषण कुमार (अंतरराष्ट्रीय रजत पदक विजेता), वरुण अत्री, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव कश्यप, सुंदरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, रोहित ठाकुर, सुरेंद्र स्याल, राकेश कुमार, चित्रलेखा, रूप लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed