फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   narendra modi three rallies in Himachal

मोदी हिमाचल में कर सकते हैं तीन रैलियां

Tue, 22 Apr 2014 08:09 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Apr 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
narendra modi three rallies in Himachal

हिमाचल में नरेंद्र मोदी की तीन और रैलियां करवाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। राज्य भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति ने दिल्ली वार रूम भेजे प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शिमला, मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में एक-एक रैली मांगी है।

विज्ञापन


शिमला की रैली के लिए पहले ठियोग या नाहन सुझाया गया था, लेकिन फिर चर्चा के बाद सोलन तय हुआ है। कांगड़ा सीट की रैली के लिए शाहपुर के पास रैत और मंडी शहर के पड्डल मैदान का नाम दिया गया है। मोदी की रैलियों के लिए 30 अप्रैल से 3 मई के बीच का समय सुझाया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की रैलियों का शेडयूल तय हो गया है। गडकरी 29 अप्रैल को पहले कुल्लू जिले के मनाली और फिर सिरमौर के माजरा में चुनावी सभाएं करेंगे। राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज की रैलियों के लिए नरेंद्र मोदी का शेडयूल तय होने के बाद फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे राजनाथ सिंह का एक दिन का कार्यक्रम हिमाचल के लिए मिला है। इसे पहले 4 मई को रखा गया था। लेकिन यदि इस दिन नरेंद्र मोदी की रैली मिली तो इसे बदला जा सकता है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी इससे पहले 16 फरवरी को सुजानपुर में एक बड़ी जनसभा कर चुके हैं। हमीरपुर को छोड़ शेष तीन सीटों पर नरेंद्र मोदी की एक भी जनसभा नहीं हुई है।


भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि हम केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं। नरेंद्र मोदी की लहर का लाभ लेने के लिए तीन और रैलियां उनसे मांगी गई है। रैलियों के प्रस्तावित स्थल और तिथियां भी दे दी गई हैं। हालांकि अभी शेडयूल फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed