फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vandalism at Jwalamukhi's Shani Dev temple; idols defaced; accused arrested.

Kangra News: ज्वालामुखी के शनिदेव मंदिर में तोड़ फोड़, मूर्तियां खंडित, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:18 AM IST
विज्ञापन
Vandalism at Jwalamukhi's Shani Dev temple; idols defaced; accused arrested.
ज्वालामुखी वार्ड 5 में तोड़ी गई शनिदेव व भैरव बाबा की मूर्तियां वार्ड 9 में तोड़ा गया शिवलिंग - फोटो : ई-पेमेंट पर टैक्स लगाने के विरोध में मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता अंबेश शर्मा। स्रोत स्वयं
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच स्थित गणेश कॉलोनी के शनिदेव मंदिर में मंगलवार रात को शनि देव और भैरव बाबा की मूर्तियां खंडित करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बुधवार को घटना की जानकारी मिलते ही ज्वालामुखी पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 10 घंटे के भीतर आरोपी को ज्वालामुखी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र उर्फ विक्की निवासी रैखा, तहसील ज्वालामुखी बताया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि घटना की रात वह नशे की हालत में था और घर में उसका विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उसने मंदिर पहुंचकर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार सुबह मंदिर में मूर्तियां खंडित मिलने के बाद क्षेत्र में रोष फैल गया था। साथ ही वार्ड नौ में शिव मंदिर में तोड़फोड़ की भी सूचना है। इसके बाद पुलिस को एक व्यक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर जांच टीम ने संदिग्ध व्यक्ति के घर पर दबिश दी लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक ज्वालामुखी बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में तलाश करने के बाद पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति मिल गया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना ज्वालामुखी ले गई। पूछताछ में आरोपी ने तोड़-फोड़ की बात मानी है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और घटना के पीछे के पूरे कारणों व अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिल पाई। इसके बावजूद पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सूचना और लगातार करीब 10 घंटे तक चलाए गए सर्च अभियान के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद घटना को लेकर और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed