फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Name of Dharmani included in the race for the post of Himachal BJP President

हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में धर्माणी का नाम भी शामिल

Sun, 12 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Name of Dharmani included in the race for the post of Himachal BJP President
महेंद्र धर्माणी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में अब मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी का नाम भी शामिल हो गया है। संघ से जुड़े कुछ प्रभावशाली नेताओं की ओर से महेंद्र धर्माणी का नाम भी हाईकमान को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अब तक भेजे गए नामों से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। प्रदेश से नए नाम मांगे जा रहे हैं। धर्माणी के नाम की पैरवी में हिमाचल भाजपा का एक शक्तिशाली खेमा भी जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा आगे टाल दी गई है। यह घोषणा दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भी हो सकती है। इसके बावजूद दिल्ली में इसके लिए कई नामों पर मंथन चला हुआ है। हाल ही में अध्यक्ष पद के लिए केंद्र को भाजपा नेताओं के पैनल में त्रिलोक जमवाल, रणधीर शर्मा, राम सिंह, राजीव भारद्वाज और त्रिलोक कपूर जैसे नाम बताए जा रहे हैं। इनके अलावा ब्रिकम सिंह, वीरेंद्र कश्यप, राकेश जमवाल जैसे नामों पर भी चर्चा चली हुई है।
विज्ञापन


इसी बीच यह भी चर्चा उठी है कि हाईकमान इन तमाम नेताओं के बजाय हिमाचल भाजपा के बडे़ नेता पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को भी जिम्मेवारी दे सकता है। हालांकि, धूमल इसे सोशल मीडिया की चर्चा करार दे चुके हैं। यह भी बता चुके हैं कि इस बारे में कोई भी फैसला हाईकमान को करना है। इन तमाम चर्चाओं के बीच महेंद्र धर्माणी का नाम भी उछल आया है। धर्माणी सीएम जयराम ठाकुर के भरोसेमंद नेता हैं और बिलासपुर से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में काम करने का उनका लंबा अनुभव है। वह ब्राह्मण समुदाय से हैं। भाजपा इस बार अध्यक्ष पद पर इस जातीय कार्ड को भी खेल सकती है। सूत्रों की मानें तो संघ से जुड़े़ भाजपा के कुछ राष्ट्रीय नेता उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने की पैरवी में जुट गए हैं। शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व तक उनका नाम भी पहुंचा दिया गया है। धर्माणी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के भी गृह जिले से संबंध रखते हैं। उनके बारे में नड्डा की राय भी संतोषजनक बताई जा रही है। हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बार-बार कह रहे हैं कि इस बारे में हाईकमान को ही फैसला करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed