फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri targets himachal govt over 400 crore project

सरकार की नाकामी से छिन गया चार सौ करोड़ का प्रोजेक्ट: मुकेश

Sat, 17 Nov 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 17 Nov 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri targets himachal govt over 400 crore project

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार की नाकामी से प्रदेश से चार सौ करोड़ का वन समृद्धि प्रोजेक्ट छिन गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से प्रदेश को बड़े लाभ मिलने वाले थे पर हाथ आई परियोजना को गंवा दिया गया। प्रोजेक्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं और अग्रिम तौर पर प्रदेश को 16 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट प्रेपरेशन राशि भी मिल चुकी थी।

विज्ञापन


बावजूद इसके सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अस्वीकार कर दिया। शुक्रवार को ऊना में पत्रकार वार्ता में अग्रिहोत्री ने कहा कि दो चरण के इस प्रोजेक्ट के बदले सरकार ने सात सौ करोड़ रुपये की अन्य परियोजना स्वीकार की। जबकि दो साल से चार सौ करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम हो रहा था। प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकारें हैं, इसलिए दोनों प्रोजेक्ट राज्य को मिलने चाहिए थें।
विज्ञापन


वन समृद्धि प्रोजेक्ट से प्रदेश के सात जिलों को लाभ मिलना था और ऊना में इसका मुख्य कार्यालय तय किया गया था। सरकार ने एक बार फिर ऊना के साथ भेदभाव किया है और स्वां नदी के तटीकरण को लटकाने के साथ ही अन्य प्रोजेक्ट भी छीन लिया गया। दुखद है कि सरकार अपना पक्ष केंद्र स्तर पर उचित तरीके से नहीं रख सकी और प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा, अब जनता इसका खामियाजा भुगतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उडनखटोलों में उलझ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं। जबकि सरकार अब नए हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में है। जनता के पैसे की सरकार मौज उड़ाने में लगी है। क हा कि सरकार भांग की खेती को मान्य करने पर विचार कर रही है। प्रदेश में टोपी की राजनीति कभी समाप्त नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी बात पर टिक नहीं पाए हैं। जिस भी जिले में वह जाते हैं वहां की टोपी पहन लेते हैं और इस संस्कृति को फिर बढ़ावा दे देते हैं।


भाजपा ने एनएच के नाम पर लोगों को गुमराह किया। केंद्र में सरकार का कार्यकाल पूरा व राज्य में एक वर्ष होने को है, लेकिन एक भी एनएच धरातल पर नहीं आया है। बिना बजट, भू अधिग्रहण सहित अन्य औपचारिकताओं के शोर मचाया जा रहा है। केवल चुनावी स्टंट तक इस मुद्दे को भुनाया गया और लोकसभा चुनाव में भी इसको लेकर भाजपा शोर मचाएगी। उनके साथ हरोली ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed