फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said Local people also get opportunities in Triple IT

Una News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- ट्रिपल आईटी ऊना देश का नंबर एक संस्थान बनाने का तैयार हो रोडमैप

Tue, 03 Oct 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 07:33 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ट्रिपल आईटी ऊना के दूसरे संस्थान दिवस के मौके पर कही। उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर ऊना जिला अब देश के तेजी से उभर रहे क्षेत्रों में शामिल हो रहा है।

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said Local people also get opportunities in Triple IT
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना का द्वितीय संस्थान दिवस मंगलवार को कॉलेज परिसर सलोह में मनाया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ट्रिपल आईटी को देश का नंबर एक संस्थान बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए। ताकि ट्रिपल आईटी ऊना संस्थान का नाम विश्व मानचित्र पटल पर अंकित हो सके। उन्होंने कहा कि संस्थान में सभी बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद हैं और अपने विषयों में पारंगत हैं। यह संस्थान जिस विधानसभा क्षेत्र में निर्मित किया गया, वहां सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकास कार्य किए जाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस स्थान पर संस्थान को खोलने की लड़ाई कोई साधारण लड़ाई नहीं थी। लंबे समय तक जद्दोजहद के उपरांत इस संस्थान के नींव का पत्थर रखा गया। क्योंकि प्रौद्योगिकी के युग में संस्थान को इस क्षेत्र में स्थापित करना समय की मांग थी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते संस्थान को ऊंचाईयों की ओर ले जाने के लिए जो भी आवश्यक जरूरतें होंगी, उन्हें पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थान को जाने वाली सड़क को संस्थान की आवश्यकता के अनुरूप चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान के बाहर सड़क के साथ एक भव्य चौक भी निर्मित किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान के बच्चे स्थानीय लोगों से जुड़े
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में पढ़ने वाले बच्चे स्थानीय लोगों के साथ भी जुड़े तथा उन्हें कॉलेज की महत्वा के बारे में अवगत करवाएं ताकि लोगों को कॉलेज के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से भी कहा कि आम लोग इस संस्थान की भव्यता को देख सकें। इसके लिए कॉलेज गेट को खुला रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपल आईटी में एमबीए कोर्स भी हो शुरू
मुकेश अग्निहोत्री ने संस्थान में एमबीए कोर्स आरंभ करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए यदि भूमि की आवश्यकता है तो उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को कौशल में दक्ष करने के प्रयास होने चाहिए। कौशल विकास केंद्र पालकवाह विद्यार्थियों में कौशल को विकसित करने के लिए प्रमुख और अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

स्कूली बच्चों को करवाएंगे संस्थान का भ्रमण
इस मौके पर बीओजी के अध्यक्ष रवि शर्मा ने विद्यार्थियों को संकल्प लिया तथा कहा कि तीन वर्षों के भीतर यह संस्थान देशभर के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों की सूची में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संस्थान की तरक्की के लिए सभी से सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिले के स्कूली बच्चों को भी संस्थान का भ्रमण करवाया जाएगा।


सचिव सूचना प्रौद्योगिकी हिमाचल प्रदेश अभिषेक जैन ने कहा कि आज संस्थान जहां पहुंचा, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रौद्योगिकी का युग है। वहीं निदेशक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी प्रो. एस सेल्व कुमार ने कहा कि वर्ष 2021 से स्थाई रूप से संस्थान अपने भवन में चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 655 बच्चे संस्थान में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर निदेशक एनआईटी जालंधर प्रो. विनोद कुमार कनौजिया ने भी अपने विचार रखें। मुकेश अग्निहोत्री ने विभिन्न गतिविधियों में मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed