{"_id":"4905d991d712172c010e07e335548066","slug":"mp-shanta-kumar-will-contribute-mplad-fund-to-bjp-mandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद शांता का जनहित के लिए बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद शांता का जनहित के लिए बड़ा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 01 Aug 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सांसद शांता कुमार इस कार्यकाल में अपनी पूरी सांसद निधि भाजपा मंडलों की सिफारिश के अनुसार खर्च करेंगे। उन्होंने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सभी मंडलों से कहा है कि अपने यहां से 10-10 लाख रुपये के कामों की सूची बनाकर भेजें।
विज्ञापन
शांता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान का भी स्वागत किया है। अमित शाह ने सभी भाजपा सांसदों को मंडल भाजपा की सिफारिश से सांसद निधि देने की बात कही है। सांसद निधि के उपयोग पर दिए गए दिशा-निर्देशों की शांता ने सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
वह स्वयं यही करते रहे हैं। उनके कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। लिहाजा, उन्होंने हर विधानसभा की भाजपा मंडल कार्यकारिणी को सांसद निधि के लिए 10 लाख रुपये की योजनाओं की सूची भेजने को कहा है।
विज्ञापन
कहा कि वह हमेशा भाजपा मंडल पर ही जोर देते रहे हैं। उन्होंने अमित शाह का धन्यवाद किया कि उनके इन निर्देशों से भाजपा सांसद व्यर्थ की आलोचना से भी बच जाएंगे और सांसद निधि का बिल्कुल सही उपयोग होगा।
पालमपुर पहुंचे शांता, 4 को लौटेंगे
शांता कुमार वीरवार रात को पालमपुर पहुंच गए। वह अब 4 अगस्त तक पालमपुर में ही रहेंगे और 4 को दिल्ली लौटेंगे। इस दौरान वह जिला भाजपा की बैठक में भी शामिल होंगे।