फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp shanta kumar in dharamsala municipal corporation elections

धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में उतरे सांसद शांता कुमार

Tue, 22 Mar 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 22 Mar 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
mp shanta kumar in dharamsala municipal corporation elections
धर्मशाला नगर निगम चुनावों को लेकर पत्रकार वार्ता करते सांसद शांता कुमार। - फोटो : अमर उजाला

नवगठित नगर निगम धर्मशाला का पहला चुनाव सियासी रूप से राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनता जा रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं सांसद शांता कुमार सरीखे बड़े नेता भी नगर निगम चुनाव में उतर गए हैं। नगर निगम में भाजपा की जीत पुख्ता करने के लिए सोमवार को शांता कुमार ने शहर के वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन


सकोह में उन्होंने वार्ड 8 और 9 में नुक्कड़ सभाएं की। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने बड़ोल में नुक्कड़ सभा कर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में शांता ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को वोट देते हैं तो स्मार्ट सिटी और केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए नगर निगम चुनाव अति महत्वपूर्ण है। धर्मशाला राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहर है। धर्मगुरु और निर्वासित तिब्बत सरकार के कारण यहां की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि है। क्रिकेट स्टेडियम ने भी धर्मशाला की साख बढ़ाई है। इसलिए, केंद्र सरकार ने धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का तोहफा दिया है। बजट में पालमपुर से धर्मशाला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए सर्वे पर बजट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विवि का निर्णय जल्द होने वाला है। शर्म की बात है कि 7 साल से केंद्रीय विवि का मुद्दा लटका पड़ा है। इस मामले पर उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और सीएम वीरभद्र सिंह से बात की है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार धर्मशाला के पास जल्द जमीन चिह्नित करती है तो सीयू पर भारत सरकार 7 दिन के भीतर निर्णय लेगी।

शशि ने किया भगत सिंह का अपमान, माफी मांगें- भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य शांता कुमार ने कहा कि जेएनयू में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने शर्मनाक वक्तव्य दिया है। देश विरोधी नारों का समर्थन करने वाले कन्हैया लाल को


शहीद-ए-आजम भगत सिंह की संज्ञा देना शहादत का अपमान करने जैसा है। इसके लिए शशि थरूर को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। शशि थरूर बुद्धिजीवी हैं, उनके मुंह से ऐसी बातें निकलने की उम्मीद नहीं थी। वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने अपना स्तर बेहद नीचा गिरा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed