{"_id":"5798d6624f1c1b114621e285","slug":"mp-anurag-thakur-will-get-commession-in-territorial-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद अनुराग के नाम एक और उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद अनुराग के नाम एक और उपलब्धि
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हमीरपुर के सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एक नियमित अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले पहले सेवारत भाजपा सांसद बन जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, वह प्रादेशिक सेना में शामिल होने वाले हिमाचल से संसद के सर्वप्रथम सदस्य भी होंगे। 29 जुलाई को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें लेफ्टिनेंट की फीती पहनाई जाएगी।
विज्ञापन
41 वर्ष के अनुराग ठाकुर ने प्रादेशिक सेना की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित लिखित परीक्षा और निजी साक्षात्कार पास किया है और भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण को उन्होंने पूरा किया है। भारतीय सेना के बाद प्रादेशिक सेना रक्षा की दूसरी पंक्ति है।
विज्ञापन
यह स्वयं सेवियों का एक संगठन है, जिन्हें एक साल में कुछ दिन प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे आपात काल के मामले में राष्ट्र की सुरक्षा में अंशदान कर सकें। प्रादेशिक सेना उन लोगों के लिए है, जो मुख्य धारा के नागरिक व्यवसायों में पहले से ही मौजूद हैं।