{"_id":"5d2897258ebc3e6cd9046640","slug":"mother-and-son-died-after-car-fell-into-deep-trench-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से मां-बेटे की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरने से मां-बेटे की मौत, तीन घायल
Fri, 12 Jul 2019 07:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयना देवी(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयना देवी(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
घवांडल के पास हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। इस हादसे में शिवानी और उसके 11 महीने के मासूम की मौत हो गई। खबर की पुष्टि डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम 4 बजे उस समय घटी जब घवांडल निवासी सुदीप कौशल पत्नी शिवानी कौशल (30) और 11 महीने के बेटे अविश कौशल के साथ किसी निजी कार्य के लिए नंगल पंजाब की ओर जा रहे थे। उनके साथ बहन पूजा गौतम और उसका एक वर्षीय बेटा भी था।
विज्ञापन
इसी दौरान घवांडल के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए जा रहे एक डंगे के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें शिवानी तथा उसके 11 महीने के पुत्र अविश की मौत हो गई। पूजा गौतम निवासी नयना देवी और उसके एक वर्षीय पुत्र आद्विक गौतम और सुदीप कौशल को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम विनय धीमान और मंदिर अधिकारी हुसन चंद तथा डीएसपी नयना देवी संजय कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे।
एडीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार और घायलों की प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। वहीं नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर और पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।
डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।