फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   more than one thousand illicit apple plants removed

अवैध सेब बगीचों पर बड़ी कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर हजार से ज्यादा पेड़ काटे

Mon, 22 Jan 2018 01:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर Updated Mon, 22 Jan 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
more than one thousand illicit apple plants removed

ननखड़ी वन परिक्षेत्र में अवैध कब्जा कर उगाए सेब के बगीचों को काटकर वन विभाग ने जमीन को कब्जे में ले लिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को 13 अवैध कब्जों पर की गई कार्रवाई में करीब 1,115 छोटे-बड़े सेब के पेड़ों को काटा गया। 

विज्ञापन


वन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 75 बीघा 12 बिस्वा से अवैध कब्जे हटाए हैं। और 17 अवैध कब्जों को छुड़ाने के लिए अगले चार दिन तक विभाग की आरी सेब के पेड़ों पर चलती रहेगी। 
विज्ञापन


डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि ननखड़ी वन परिक्षेत्र में अभी तक 13 अवैध कब्जे छुड़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच बीघा से अधिक जमीन पर कब्जे करने के कुल 30 मामलों में कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास थे बड़े कब्जे

more than one thousand illicit apple plants removed

टीम में ननखड़ी वन परिक्षेत्र के आरओ रोशन लाल, एसएल शर्मा, नेक राम, ललित गौतम, चित्रा देवी, विपिन, भोला सिंह, हिमेश नेगी, भुवनेश्वर, संजय, राजीव, सोहन लाल, तारा चंद, प्रतिभा, रविना, इंद्रा, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, जोगिंद्र, हेमंत, राधे श्याम, रविंद्र कुमार, सुलोचना देवी आदि शामिल रहे। 

ननखड़ी के पुनन गांव में सबसे अधिक जमीन हरदयाल से छुड़वाई गई है। हरदयाल ने 22 बीघा 6 बिस्वा जमीन पर कब्जा किया था। इस भूमि पर सेब के करीब 300 से अधिक पौधे थे, जो काट दिए। 

पुनन गांव के ही गरीब दास से 8 बीघा 3 बिस्वा कब्जा छुड़ाया गया। यहां टीम ने सेब के 20 पौधे काटे। हरदयाल और जीत राम के कब्जे से 18 बिस्वा जमीन खाली करवाई। इस वन भूमि पर सेब के 36 पेड़ों का कटान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed