फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon will be active till 31st august 2019 in himachal pradesh

बारिश से सिरमौर, कांगड़ा, मंडी में नुकसान, 31 तक सक्रिय रहेगा मानसून

Sun, 25 Aug 2019 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
monsoon will be active till 31st august 2019 in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बारिश से कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में नुकसान हुआ है। शनिवार रात और रविवार सुबह बारिश के साथ बिजली गिरने से नूरपुर के सुल्याणी पंचायत के बासा लुहारपुरा और बलारा गांव के चार घरों और जमीन में दरारें आ गईं। लोगों के घरों के बिजली उपकरण जल गए। लोगों ने रातभर दहशत में गुजारी। सरकाघाट के खरोह में एक गोशाला ध्वस्त हो गई है। मनाली-लेह मार्ग पर बंता मोड़ के पास रविवार सुबह करीब छह बजे भूस्खलन होने से करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा सहित बारालाचा और कुंजुम जोत में धुंध से सफर जोखिम भरा हो गया है। शिमला-नाहन नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह पत्थर और भूस्खलन होने से सफर खतरनाक हो गया है। घुमारवीं में रविवार सुबह जम कर बारिश हुई। कई दुकानों में पानी घुस गया। जबकि नगर परिषद क्षेत्र में कई स्थानों में डंगे भी गिर गए। बता दें कि प्रदेश में अभी भी 333 सड़कों पर यातायात बंद है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 अगस्त तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। रविवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, शिमला में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश के प्रमुख शहरों शिमला 16.1, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 21.0, कल्पा 14.4, धर्मशाला 20.4, ऊना 23.2, नाहन 17.5, केलांग 11.8, पालमपुर 19.5, सोलन 19.6, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.0, मंडी 21.2, बिलासपुर 21.8, हमीरपुर 22.0, चंबा 21.0, डलहौजी 15.0 और कुफरी 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 19.8, सुंदरनगर 29.8, भुंतर 30.4, कल्पा 22.3, धर्मशाला 27.2, ऊना 32.8, नाहन 28.2, सोलन 29.5, कांगड़ा 30.3, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 30.2, चंबा 29.9, डलहौजी 19.4 और केलांग 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed