फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Anil Sharma Yet not invited for Himachal BJP Legislature party meeting

नहीं आया विधायक दल की बैठक का न्योता, असमंजस में अनिल शर्मा

Sun, 18 Aug 2019 02:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
MLA Anil Sharma Yet not invited for Himachal BJP Legislature party meeting
विधायक अनिल शर्मा (फाइल फोटो)

पूर्व मंत्री और विधायक अनिल शर्मा को भाजपा विधायक दल की बैठक का न्योता नहीं मिला है। इससे वह असमंजस में हैं कि बैठक में जाएं या नहीं। सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलग-अलग बयानों से उलझन में फंसे हैं। अनिल शर्मा ने कहा कि कोई कुछ बोल रहे हैं तो कोई कुछ कह रहे हैं। भगवान ही जाने कि असल स्थिति क्या है।

विज्ञापन


कहा कि सत्ती एक चैनल में बोल रहे हैं कि उन्होंने एक्शन ले लिया है और वह कार्रवाई के लिए मजबूर हैं। दूसरी ओर, सीएम जयराम ठाकुर का अलग बयान आया है। विधायक दल की सोमवार को 11 बजे होने जा रही बैठक के बारे में उन्हें कोई संदेश नहीं आया है। जब वह मंत्री थे तो मेसेज आ जाता था, मगर अबकी इनका क्या सिस्टम है, इसके बारे में वह बता नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


फिर ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनकी प्राथमिकता सदस्यता पर विधायक दल की बैठक में फैसला होना है। अगर ऐसा है तो उनका बैठक में काम भी क्या है। यह मालूम रहे कि पिछले दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बयान दिया था कि अनिल शर्मा पर उसी वक्त कार्रवाई हो गई थी, जब उन्होंने मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं करने के बाद मंत्री पद छोड़ दिया था। सीएम जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि अनिल शर्मा भाजपा में ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के नवीकरण को नहीं किया आवेदन

विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हिमाचल भाजपा की सदस्यता कभी भी ली जा सकती है। जिसने आगे चुनाव लड़ना है, उसे ही इसे लेना होता है। अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता को भी रिन्यू नहीं करवाया है। इसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है।

मंत्री रहते भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार से किया था इंकार 
पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने अपने बेटे आश्रय शर्मा को मंडी से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार से इंकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं कर पाएंगे और न ही अपने बेटे के साथ प्रचार में जाएंगे। उस समय अनिल शर्मा जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। बाद में उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था। 

भाजपा विधायक हैं अनिल, क्यों नहीं बुलाया मालूम करेेंगे : भारद्वाज
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अनिल शर्मा वर्तमान में भाजपा के ही विधायक हैं। उन्हें क्यों भाजपा विधायक दल की बैठक का बुलावा नहीं मिला, इसके बारे में मालूूूम किया जाएगा। वैसे जब तक अनिल शर्मा को नोटिस नहीं गया या उन्होंने खुद इस्तीफा नहीं दिया, तब तक उन्हें खुद को भाजपा में ही मानना चाहिए। अभी तक भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed