{"_id":"22d148eece3bd906937e7134a43df234","slug":"mistake-in-8th-class-question-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ अंकों के प्रश्नपत्र में पूछे 97 अंकों के प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ अंकों के प्रश्नपत्र में पूछे 97 अंकों के प्रश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में शुक्रवार को हुई आठवीं कक्षा की अंग्रेजी के परीक्षा पत्र में कई खामियां सामने आई हैं। सौ नंबर के प्रश्नपत्र में 97 नंबर के ही सवाल पूछे गए। सभी प्रश्नों को अंक जोड़ कर सौ नहीं बन सके। इसके अलावा प्रश्न पत्र से प्रश्न संख्या नौ और 11 भी गायब रही।
विज्ञापन
प्रश्न पत्रों में हुई इस गड़बड़ी ने छात्रों को काफी समय तक असमंजस में डाले रहा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान का कहना है कि त्रुटियां कैसे हुई, इसे जांच जाएगा। उन्होंने बताया कि आठवीं तक सिर्फ छात्रों का मूल्यांकन होता है, उन्हें अंक नहीं दिए जाते। ग्रेडिंग से ही परिणाम तय होता है। अगर सौ नंबर नहीं भी बन रहे हैं तो कम अंकों के आधार पर ही ग्रेडिंग कर दी जाएगी। प्रश्नों की संख्या का गायब होना प्रिंटिंग की समस्या हो सकती है। इसे जांच जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा तक किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर ही छात्रों का मूल्यांकन कर उन्हें अगली कक्षा में बिठा दिया जाता है। इस व्यवस्था का नौवीं कक्षा में छात्रों को पहुंचने पर नुकसान झेलना पड़ता है। नई शिक्षा नीति को लेकर समाज के अधिकांश वर्गों से इस व्यवस्था को समाप्त कर पहले की तरह पास और फेल को शुरू करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन