फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   missing minor girl discoverd

शिमला से लापता छात्राएं 4 दिन बाद मोहाली से मिलीं

Wed, 16 Feb 2022 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
missing minor girl discoverd
अदालत में बयान कलमबंद कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

किशोरियों की बार-बार बदल रहीं थीं फोन की लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से लापता दो नाबालिग छात्राओं का मामला सुलझ गया है। शिमला पुलिस ने छात्राओं को मोहाली से ढूंढ निकाला है। बुधवार को अदालत के समक्ष दोनों नाबालिग के ब्यान कलमबंद किए गए। इसके बाद पुलिस ने इन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने छोटा शिमला थाना पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस जांच टीम चार दिन से किशोरियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को इन्हें तलाशने के लिए पसीना बहाना पड़ा। आखिर में इन्हें मोहाली के एक होटल से ढूंढा निकाला। पूछताछ के मुताबिक किशोरियां 11 फरवरी को शिमला से सुंदरनगर के लिए निकली थीं। इसके बाद अचानक गायब हो गईं थीं। किशोरियों सुंदरनगर की बजाय पंजाब पहुंच गईं। पुलिस को इनकी लोेकेशन रोपड़ की मिली थी। 12 फरवरी को दोनों चंडीगढ़ पहुंच गई। यहां पर नाबालिग दो दिन तक पीजी में ठहरी थीं। 14 फरवरी को दोनों चंडीगढ़ से मोहाली चली गईं। यहां पर दोनों एक होटल में रुकीं। आखिरकार इन्हें 15 फरवरी को ढुंढाकर शिमला लाया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दोनों नाबालिग सुंदरनगर की रहने वाली हैं। इसमें एक 16 वर्षीय किशोरी दिल्ली में पढ़ती है और शिमला मामा के पास आई थी। वहीं उसकी रिश्तेदार 15 वर्षीय किशोरी शिमला में ही पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed