{"_id":"5d0ceb6a8ebc3e60b82f0ea0","slug":"missing-korean-pilot-clues-not-even-after-a-week-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा कोरियाई पायलट का सुराग, बैरंग लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा कोरियाई पायलट का सुराग, बैरंग लौटी टीम
Fri, 21 Jun 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से मुल्थान में धर्माण की पहाड़ियों में लापता 35 वर्षीय कोरियाई पायलट ली का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। ली की तलाश के लिए शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन सर्च टीम को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
दिन के समय तेज धूप होने की वजह से हेलीकॉप्टर में बैठी टीम की जमीन पर दृश्यता नहीं बन सकी। अब शनिवार को टीम सुबह धूप खिलने से पहले हेलीकॉप्टर से फिर उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने बीड़ के चौगान स्थित लैंडिंग स्थल से दोपहर करीब सवा 12 बजे पायलट की तलाश में उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर ने बिलिंग से पांच किलोमीटर दूर हनुमानगढ़ धर्मशाला की तरफ उड़ान भरने के बाद छोटा भंगाल स्थित क्रैश प्वाइंट, धर्माण, कोठी-कोहड़, मुल्थान और लोहारड़ी आदि गांवों के आस-पास के जंगल तलाशे।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को पायलट ने बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी थी। रविवार को भेड़ पालकों ने धर्माण के देवदार के पेड़ पर ग्लाइडर के फंसे होने की सूचना बीड़ में दी थी। उसके बाद से बीड़ के राहुल की अगुवाई में बचाव दल पैदल रास्तों से पायलट की तलाश में जुटा हुआ है।
उधर, एसडीएम रामेश्वर दास ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर से लापता पायलट की तलाश की गई है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। शनिवार को सुबह एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।