फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   minor boys thief gang busted in shimla himachal pradesh jewelry worth seven lakh recovered

शिमला: चोरियों के पीछे नाबालिगों का हाथ, बरामद हुए सात लाख के सोने के आभूषण

Thu, 21 Nov 2019 02:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
minor boys thief gang busted in shimla himachal pradesh jewelry worth seven lakh recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

पुलिस ने शहर में चोरी के मामलों में कबाड़ बीनने वाले नाबालिगों का गिरोह धरा है। इनसे करीब साढ़े सात लाख के गहने और 12 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। चोरी का सामान इन्होंने संजौली के जंगल में छिपाया था।

विज्ञापन


इनकी शिनाख्त पर पुलिस ने सामान बरामद किया है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का दावा है कि चोर गिरोह पिछले एक महीने से संजौली, ढली और भट्ठाकुफर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ढली और संजौली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद तीनों नाबालिगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ में तीनों नाबालिगों ने माना कि उन्होंने चोरी की है। उन्होंने संजौली के समीप गैस एजेंसी के लगते जंगल में चोरी किए हुए सामान को रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो 7 लाख 52 हजार रुपये कीमत के गहनों की बरामदगी हुई। इसमें सोने का मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी, कान के झुमके, टॉप्स, हीरे की अंगूठी के अलावा 42 हजार की नकदी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने जिन लोगों के घर में चोरी हुई थी, उनसे अपने गहनों की पहचान करवाई। 

रैकी करने के बाद देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस ने जब संजौली और ढली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो दो स्थानों पर तीनों आरोपी दिखे। हिरासत में लिए तीनों नाबालिग कबाड़ बीनने का काम करते हैं। कबाड़ बीनने के दौरान ही वे घरों की रैकी करते थे और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 

प्रवीर ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला।

शहर में दो माह में चोरी की एक दर्जन वारदातें
शिमला शहर में बीते दो माह में चोरी के करीब एक दर्जन मामले सामने आए हैं। पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही थी। बुधवार रात को पुलिस ने तीन नाबालिगों के गिरोह को काबू किया। इन्होंने शहर के किन-किन क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है पुलिस पूछताछ यह सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed