हिमाचल में गर्मी से लोग बेहाल, इन जिलों में लू चलने की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने चार जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को लू चलने की चेतावनी जारी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 मई से मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
मैदानी क्षेत्रों में पहली जून से मौसम बदलने का संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ऊना में अधिकतम तापमान इतने डिग्री पहुंचा
सोमवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन के समय घरों में ही लोग दुबके रहे। ऊना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकार्ड हुआ।
मंगलवार को भी मैदानी जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को शिमला के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
उधर, रविवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24.5, धर्मशाला में 21.8, हमीरपुर में 21.5, मंडी-कांगड़ा में 20.2, बिलासपुर में 20.7, ऊना में 21.2, चंबा में 18.2 और शिमला में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
यहां जानिए किस शहर में कितना पहुंचा अधिकतम तापमान
ऊना 43.2
बिलासपुर 40.5
हमीरपुर 39.3
सुंदरनगर 38.4
कांगड़ा 38.0
भुंतर 36.0
नाहन 35.5
चंबा 34.3
धर्मशाला 33.4
सोलन 33.2
शिमला 27.7
डलहौजी 23.9
केलांग 16.1