{"_id":"c026b76334af8c3f89e4a0684780d06f","slug":"mercury-dipped-to-four-degrees-celsius-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का अधिकतम पारा चार डिग्री तक लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का अधिकतम पारा चार डिग्री तक लुढ़का
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Jul 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरजते बादलों के साथ बारिश होगी। वीरवार को राजधानी शिमला में गरज के साथ बारिश भी होती रही।
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून का असर देखा गया। इससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार चार जुलाई को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसी तरह से मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से दरमियानी बारिश के साथ गर्जना हो सकती है। सात जुलाई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गर्जना भी हो सकती है।
विज्ञापन
वीरवार को शिमला में 12.9 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 6.5 मिमी, भुंतर में 9.2, धर्मशाला में 12.4, ऊना में 2.0, नाहन में 30, पालमपुर में 5.8, डलहौजी में 8.0, सोलन में 19.5, चंबा में 2.0, मनाली 15.0, कांगड़ा में 14.2, बिलासपुर में 5.0 और मंडी में 5.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।