{"_id":"5af1c80f4f1c1b87028b8bf5","slug":"meeting-with-aviation-companies-for-providing-heli-taxi-services-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इन शहरों के लिए शुरू होगी हैली टैक्सी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इन शहरों के लिए शुरू होगी हैली टैक्सी सेवा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Wed, 09 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जल्द हैली टैक्सी सेवाओं का संचालन शुरू हो सकता है। हिमाचल में हैली टैक्सी सेवाओं के संचालन के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मनीषा नंदा की अध्यक्षता में मंगलवार को शिमला के होटल होलीडे होम में बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें उड्डयन कंपनी पवन हंस लिमिटेड, स्काई वन एयरवेज, इंड जेट सहित प्रदेश होटल एसोसिएशन, प्रदेश टूअर एवं ट्रैवल्ज एसोसिएशन के सदस्य तथा जिला शिमला के विभिन्न होटलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न पर्यटक स्थलों तथा दुर्गम रमणीय स्थानों में पर्यटकों के आगमन को हैली टैक्सी के माध्यम से आसान बनाने और प्रदेश का पड़ोसी राज्यों से वायु संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में तीन हवाई अड्डों गगल, शिमला और भुंतर के माध्यम से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। उड़ान दो के माध्यम से जिला शिमला के रामपुर-झाकड़ी, सोलन जिले के बद्दी, मंडी जिले के पंडोह, कुल्लू जिले के मनाली में आने वाले पर्यटकों तथा आमजन को सुविधा देने के लिए कार्य किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने हैली टैक्सी सेवा संचालन के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। विभिन्न एयर टैक्सी कंपनियों के सदस्यों ने सरकार के सहयोग से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से वायु संपर्क को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभिन्न उड्डयन एयर टैक्सी कंपनियों को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।