फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meeting of shop keeper union

कारोबारियों की मदद के लिए राहत कोष का गठन करेगा व्यापार मंडल

Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
meeting of shop keeper union
शिमला में व्यापार मंडल की बैठक में भाग लेते व्यापारी।
शिमला। राजधानी में बने समानांतर व्यापार मंडल ने शहर के कारोबारियों के लिए राहत कोष बनाने का ऐलान किया है। कारोबारियों को संकट के समय इस कोष से मदद दी जाएगी। शहर के कारोबारियों से सदस्यता शुल्क लेकर यह कोष भरा जाएगा। सदस्यता शुल्क कितना रहेगा, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले व्यापार मंडल के रविवार को बुलाए गए पहले जनरल हाउस में कारोबारियों के लिए राहत कोष बनाने का फैसला लिया गया है। जैन धर्मशाला में हुए जनरल हाउस के दौरान कारोबारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। कहा कि शहर में बाहरी तहबाजारी बहुत ज्यादा हो गए हैं। इससे कारोबारियों और शहर के पंजीकृत तहबाजारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बारे में निगम प्रशासन से बात की जाएगी। कई कारोबारियों ने नगर निगम की ओर से जारी किए जा रहे किराया बिलों पर भी सवाल उठाए। कहा कि कई बिल गलत जारी हो रहे हैं। बैठक में चर्चा के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कई और फैसले भी लिए हैं। कारोबारियों को कानूनी राय देने के लिए दो अधिवक्ताओं की सेवाएं ली जाएंगी। कारोबारी इनसे निशुल्क कानूनी राय ले सकते हैं। कारोबारियों को रात के समय डॉक्टरी सेवा देने का भी भरोसा दिया गया है। साथ ही टैक्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए सीए की सेवाएं भी ली जाएंगी। कारोबारियों की मांग पर व्यापार मंडल कार्यालय में सीए को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन महीने में पूरी करेंगे मांगें: अध्यक्ष
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि कारोबारियों ने जो भी समस्याएं उठाई हैं, उनका तीन महीने में समाधान होगा। उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हर तीन माह बाद व्यापार मंडल जनरल हाउस बुलाएगा। इसमें पिछले हाउस में उठाई मांगों की समीक्षा भी होगी। इस मौके पर महासचिव संदीप सूद, सह सचिव अभिमन्यु भांगड़ा, कोषाध्यक्ष राज किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बैठक से बड़े कारोबारियों ने बनाई दूरी
शहर में दो व्यापार मंडल हैं। नए व्यापार मंडल की ओर से रविवार को बुलाए गए जनरल हाउस से शहर के बड़े कारोबारी नेताओं ने दूरी बनाई। हरजीत मंगा की अगुवाई वाले व्यापार मंडल से जुड़े कारोबारी इसमें शामिल नहीं हुए। कारोबारी संजीव बिंदल, सुभाष अरोड़ा, अनिल मोदगिल, रमनीक गोयल, संजय कुमार, हेमंत शेखरी, अशोक कुमार ने कहा कि वे इस जनरल हाउस को नहीं मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed