फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical science unable to find the cause of mysterious snake bite case

मेडिकल साइंस भी नहीं उठा पाई सर्पदंश के रहस्य से पर्दा

Tue, 21 Feb 2017 12:03 AM IST
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 21 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
medical science unable to find the cause of mysterious snake bite case

34 बार सांप के डसने का दावा करने वाली शिलाई के पोटा निवासी मनीषा के इलाज को परिजनों ने हर दरवाजा खटखटाया है। ज्योतिष, देव प्रथा और मेडिकल साइंस से जुड़ी कई विधियों से उसका उपचार करवाया गया, लेकिन किसी तरह की कोई बीमारी नहीं निकली। ज्योतिषी, देव गूर और डॉक्टर भी बेटी के साथ हो रही सांप के डसने की कथित घटना के  रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं।

विज्ञापन


नाहन मेडिकल कॉलेज में 18 साल की मनीषा का उपचार चल रहा है। उसकी हालत में अब सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उसे क्लीनिकल साइको काउंसलिंग करवाने की सलाह दी है। लड़की के पिता पिता सुमेर चंद का दावा है कि उन्होंने बेटी का हर तरह से इलाज करवाया है। मेडिकल साइंस से लेकर ज्योतिषी और देवताओं की शरण ली, लेकिन उनकी बेटी का यह मर्ज दूर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


बताया कि बेटी के इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। देहरादून में दिमाग के डॉक्टर को भी दिखाया है। थ्रीडी एक्सरे के अलावा ईसीजी भी करवाई, लेकिन रिपोर्ट नॉर्मल आई। शिलाई इलाके में ऐसा कोई मंदिर नहीं, जहां नहीं गए। बताया कि जहां भी जाएं, यही कहा जाता है कि कुछ भी नहीं है, ठीक हो जाएगी। बेटी को न कोई बीमारी है और न दर्द, फिर भी वह पिछले चार साल से परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले चिकित्सक
नाहन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने रविवार को मनीषा की जांच मनोचिकित्सक से करवाने की बात कही थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर ने इस बारे में कहा था। फिलहाल मामला सलाह तक ही है। बताया जा रहा है कि नाहन मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मनोचिकित्सक उपलब्ध नहीं है। जांच कर रहे चिकित्सक क्लीनिकल काउंसलिंग की सलाह दे रहे हैं। डॉ. केके पराशर ने बताया कि युवती को क्लीनिकल काउंसलिंग की सलाह दी है। 


हालत में सुधार, नहीं कोई दिक्कत
मनीषा को अस्पताल में एक नहीं, बल्कि दो चिकित्सक देख चुके हैं। शुरुआती जांच करने वाले डॉ. मनमोहन के अनुसार वह ठीक है। शरीर में किसी तरह का प्वाइजन नहीं है। सोमवार को जांच करने वाले डॉ. प्रवेश ने कहा कि वह ठीक है। कल उसे डिस्चार्ज भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed