फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical officers association agitation over DME appointment

इस पद पर एचएएस की तैनाती करने पर भड़की मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन

Fri, 23 Mar 2018 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/शिमला Updated Fri, 23 Mar 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
medical officers association agitation over DME appointment

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन और मंडी इकाई ने डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजूकेशन (डीएमई) के पद पर एचएएस अधिकारी तैनात करने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है। मंडी में शुक्रवार को आयोजित एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिसने मेडिकल एजूकेशन यानी एमबीबीएस की पढ़ाई नहीं की है, उसे डीएमई बनाना खिलवाड़ करना होगा। 

विज्ञापन


संघ का दावा है कि सरकार डीएमई के पद के लिए कई कड़े नियम बना चुकी है। इसमें यदि स्वास्थ्य विभाग में उन नियमों के तहत कोई वरिष्ठ चिकित्सक या विशेषज्ञ पात्र नहीं होता तो एचएएस स्तर के अधिकारी को कॉलेज में इस पद पर तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में मेडिकल कॉलेज में डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजूकेशन के पद पर एचएएस को रखने के प्रस्ताव का बहिष्कार किया है। संघ के प्रधान डॉ. जितेंद्र रुड़की ने कहा कि एमबीबीएस की पढ़ाई के बिना किसी को मेडिकल कॉलेज एजूकेशन का डायरेक्टर बनाने का प्रस्ताव हास्यास्पद है। एक एचएएस अधिकारी मेडिकल कालेज सही ढंग से कैसे चलाएगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में प्रिंसिपल का सेवा विस्तार हो रद्द
संघ के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल के सेवा विस्तार को शीघ्र रद्द किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के विभिन्न विभागों से सेवा विस्तार को रद्द करने के निर्णय को स्वास्थ्य विभाग में भी लागू किए जाने का आग्रह किया।

साथ ही जिन लोगों को सेवा विस्तार दिया गया है, उसे शीघ्र रद्द करके नए चेहरों को कार्य करने का मौका दिया जाना चाहिए। उनके सामर्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। 

चिकित्सकों की वरिष्ठता सूची शीघ्र हो लागू 
प्रदेश में 20 से अधिक बीएमओ और कुछ डिप्टी डायरेक्टर के पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यह सब जानते हुए भी प्रदेश सरकार इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं कर रही है।


इसके चलते कई राष्ट्रीय प्रोग्राम चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने चिकित्सकों की वरिष्ठता सूची शीघ्र लागू की जाने मांग उठाई।

योग्य व्यक्ति को वरिष्ठता के अनुसार प्रमोशन का लाभ शीघ्र दिया जाना चाहिए। प्रदेश मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अनुपम वधान ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed