{"_id":"5aafb5fb4f1c1b8f778b65ac","slug":"media-adviser-to-cm-calls-on-cm-jairam-thakur-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नीतियों को प्रभावी बनाने में मीडिया की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नीतियों को प्रभावी बनाने में मीडिया की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री जयराम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक मीडिया से जुड़े रोहित कुमार सावल ने मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की और प्रदेश में मीडिया से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने में मीडिया की अहम भूमिका है। रोहित कुमार सावल ने लंबे समय तक मीडिया में कार्य किया है। इसका उन्हें व्यापक अनुभव है।
विज्ञापन
रोहित सावल के मीडिया सलाहकार बनने से न केवल सरकार के मीडिया से संपर्क मजबूत होंगे, बल्कि सरकारी तंत्र में भी व्यावसायिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया सलाहकार के अनुभव से सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव मुख्यमंत्री मनीषा नंदा तथा निदेशक सूचना एवं जन संपर्क अनुपम कश्यप भी मौजूद रहे।