{"_id":"5c164c11bdec2253a76fb101","slug":"medhavini-gets-asia-pride-award-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस अवार्ड को प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की एक्टर और मॉडल बनी मेधाविनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अवार्ड को प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की एक्टर और मॉडल बनी मेधाविनी
Mon, 17 Dec 2018 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले के भोटा कस्बे की मेधाविनी शर्मा को एशिया प्राइड अवार्ड-2018 मिला है। यह अवार्ड उन्हें एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से करनाल में बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने दिया। मेधाविनी यह अवार्ड प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की एक्टर और मॉडल हैं। वे महज 16 वर्ष की उम्र में ही प्रदेश और देश स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
वे द मैग्नेट स्कूल हमीरपुर में जमा दो कक्षा की छात्रा हैं। इससे पूर्व मेधाविनी ने मिस टीन हिमाचल का खिताब जीता है। मिस इंडिया इंटरनेशनल टीन में भी टॉप 16 प्रतिभागियों में रही हैं। मेधाविनी ने पहाड़ी फिल्म सांझ में भी काम किया है। वह गौरिया एलबम में बतौर लीड एक्टर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
मेधाविनी की इस उपलब्धि की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। उसके पिता सुशील शर्मा व्यवसायी हैं और माता राजकुमारी बड़सर अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर हैं। मेधाविनी ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता, परिजनों, गुरुओं और मार्गदर्शकों को दिया है।
विज्ञापन