{"_id":"595d0f2ed57eb4f25a206ee1cf8283c4","slug":"mc-shimla-ultimatum-to-vendors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के बाहर तहबाजारी बैठाए तो कटेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के बाहर तहबाजारी बैठाए तो कटेगा बिजली कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
शहर के बाजारों में अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकानदारी सजाने वाले तहबाजारियों और उन्हें संरक्षण देने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम अब कड़ी कार्रवाई करेगा। नगर निगम ने दुकानों के बाहर तहबाजारियों को बैठाने वाले दुकानदारों के बिजली कनेक्शन काटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
नगर निगम ने दुकानों के बाहर तहबाजारियों को बैठाने वाले 53 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी होने के बाद 12 दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने तहबाजारियों को बैठाना बंद कर दिया है जबकि 41 दुकानदार अभी भी तहबाजारियों को दुकानों के बाहर बिठा रहे हैं।
विज्ञापन
अब नगर निगम इन कारोबारियों को पांच दिन का समय देगा। इसके बाद भी अगर संबंधित दुकानों के बाहर तहबाजारी बैठे मिले तो दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। निगम आयुक्त पंकज राय ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन