फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla is now connected with swachhata app

ऐप पर अपलोड करो गंदगी की फोटो, तुरंत होगी सफाई

Mon, 26 Dec 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Dec 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
MC Shimla is now connected with swachhata app
Swachhata App

आपके घर के आसपास गंदगी है या नियमित सफाई नहीं होती तो अब आपकी परेशान सिर्फ एक मोबाइल ऐप से दूर हो सकती है। स्वच्छ भारत अभियान में केंद्र सरकार ने स्वच्छता ऐप शुरू की है। राजधानी शिमला को भी स्वच्छता ऐप से जोड़ दिया गया है। गंदगी की शिकायत के लिए ऐप के जरिये फोटो खींच कर अपलोड करनी होगी। 

विज्ञापन


सिस्टम में पहुंचते ही फोटो संबंधित अधिकारियों और सेनेटरी इंस्पेक्टर के पास पहुंच जाएगी और तुरंत नगर निगम की टीम सफाई करने संबंधित स्थान पर पहुंच जाएगी। ऐप जीपीएस सिस्टम से जुड़ी है, जिससे लोकेशन का खुद पता चल जाएगा। नगर निगम शिमला पहले ही शहर में स्वच्छता वाहन सेवा शुरू कर चुका है। नगर निगम के टोल फ्री नंबर-1916 पर काल कर सार्वजनिक स्थानों पर सफाई के लिए स्वच्छता वाहन बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


शहर में निगम का यह प्रयोग काफी सफल रहा है। निगम अब अपने सभी स्वच्छता वाहनों को जीपीएस से भी जोड़ने जा रहा है। 4 जनवरी से देशभर के 500 शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 शुरू हो रहा है। इस सर्वेक्षण में स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले शहरों की सूची तैयार की जाएगी। विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने वाले शहरों की रैंकिंग निर्धारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग डाउनलोड करें स्वच्छता ऐप: पंकज

MC Shimla is now connected with swachhata app
नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय - फोटो : File Photo

नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय ने शहर के लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सहयोग की अपील की है। पंकज राय का कहना है कि लोगों की सहभागिता से ही शहर को बेहतर स्वच्छता रैंकिंग हासिल हो सकती है। गुगल

प्ले स्टोर में जा कर स्वच्छता ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। सर्वेक्षण में शामिल शहरों में से जिस शहर के लोग सबसे अधिक स्वच्छता एप्लीकेशन डाउनलोड करेंगे, उस शहर को रैंकिंग में उतने ज्यादा अंक मिलेंगे।

प्रतियोगिता के अंक निर्धारित
100 नंबरों की प्रतियोगिता में 5 अंक शहर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के 5 अंक अवेयरनेस बिहेवियर चेंज, 20 अंक कूड़े की प्रोसेसिंग, 15 अंक पब्लिक कम्यूनिटी टॉयलेट, 15 अंक हर घर टॉयलेट, 40 अंक डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन, स्वीपिंग और ट्रांसपोर्टेशन के मिलेंगे।

पीएमओ से होगी ऐप की निगरानी
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जारी किए गए स्वच्छता ऐप की निगरानी पीएमओ (प्राइम मिनिस्टर आफिस) से होगी।
पब्लिक का फीडबैक लेने के लिए यह ऐप लांच कर शहरों को जोड़ा गया है। देश के 500 शहरों के बीच स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई का कंपीटीशन करवाया जा  रहा है। जनवरी से केंद्र की टीम निरीक्षण के लिए शिमला आएगी।

ऐप से सर्वे में सुधरेगी शहर की रैंकिंग

MC Shimla is now connected with swachhata app

नगर निगम ने यह ऐप अगले महीने होने वाले स्वच्छ भारत सर्वे के मद्देनजर लांच किया है। सर्वे में जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए अच्छे नंबर मिलते हैं। सीमित संसाधन और कर्मचारियों के साथ सफाई में सुधार के लिए प्रयास कर रहे निगम प्रशासन के सामने कम समय में काम पूरा करना चुनौती है। 

ऐप में अपडेट होंगे अफसरों और सेनेटरी इंस्पेक्टरों के नंबर
ऐप की खास बात यह है कि इस पर आने वाली शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट ऐप के जरिए ही केंद्र सरकार तक पहुंचेगी। इस ऐप के लिए निगम अफसरों और सेनेटरी इंस्पेक्टरों के नंबर अपडेट किए जाएंगे। नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1916 पर भी लोग सफाई से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed