फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla hike water bill by 10 percent

त्योहारी सीजन में नगर निगम ने दिया शहर के लोगों को जोर का झटका

Wed, 05 Oct 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Oct 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
MC shimla hike water bill by 10 percent

त्योहारी सीजन में नगर निगम ने शहर के हजारों लोगों को जोर का झटका दिया है। निगम ने पानी की दरों में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर एक साथ छह महीने के बिल जारी कर दिए हैं। शहर के करीब 23 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को मासिक 325 रुपये के स्थान पर अब 358 रुपये चुकाने होंगे। अप्रैल से सितंबर 2016 तक छह महीने के बिल के एवज में लोगों को 30 फीसदी सीवरेज सेस के साथ 2148 रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन


हर साल अप्रैल माह में सरकार पानी की दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करती है। नगर निगम ने इस साल मार्च माह के बाद पानी के बिल जारी नहीं किए हैं, इसलिए अब नगर निगम ने रिवाइज रेट पर 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ बिल जारी किए हैं। अब तक घरेलू उपभोक्ता नगर निगम को पानी का मासिक बिल 325 रुपये की दर से अदा करते थे जो अब 32.5 रुपये बढ़ कर 358 रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन

छह महीने से चल रही है पानी की राशनिंग

MC shimla hike water bill by 10 percent

राजधानी शिमला में बीते छह महीने से पानी की राशनिंग चल रही है। शहर के कई क्षेत्रों में तो पिछले दिनों लोगों को हफ्ते में सिर्फ एक दिन ही पानी की सप्लाई मिली है। ऐसे में लोगों का कहना है कि जब नगर निगम ने पानी ही नहीं दिया तो बिल किस चीज का वसूला जा रहा है। 

सैहब सुपरवाइजर डोर टू डोर देंगे पानी के बिल
सैहब सोसायटी के सुपरवाइजर पानी के बिल लोगों को घर घर जा कर देंगे। नगर निगम वार्ड वाइज तीन चरणों में पानी के बिल जारी करेगा। पहले चरण में वार्ड नंबर एक से दस तक के बिल जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed