{"_id":"a6d6f19a479cc10491178d628c612a81","slug":"mc-pay-road-side-parking-feed-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 14 Oct 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग के अब पैसे चुकाने होंगे। एमसी, शिमला शहर के विकासनगर, न्यू शिमला, कैथू, एसडीए कांप्लेक्स कसुम्पटी और अग्रवाल धर्मशाला लांगवुड के ऊपर तथा नीचे की तरफ सड़क के किनारों को वाहनों की पार्किंग के लिए नीलाम करेगा।
विज्ञापन
अब तक लोग सड़कों के किनारे वाहन मुफ्त में खड़े करते आ रहे हैं। लेकिन ताजा व्यवस्था अगर सिरे चढ़ती है तो लोगों को सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इस बाबत मंगलवार को सहायक आयुक्त के दफ्तर में टेंडर होंगे। दो बार पहले भी नगर निगम इन पार्किंगों के टेंडर निकाल चुका है लेकिन किसी भी ठेकेदार ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। शहर के किनारे ठेके पर देने से अब पार्किंग के लिए लोगों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर के कार्यालय में दो बजे तक इन पार्किंगों के टेंडर लेने के लिए आवेदन एकत्र किए जाएंगे। दोपहर बाद तीन बजे टेंडर खुलेंगे।
एसडीए कांप्लेक्स, न्यू शिमला, विकासनगर, कैथू और लांगवुड में अभी सड़कों के किनारे लोग मुफ्त में वाहन खड़े करते रहे हैं। पार्किंग का टेंडर होने के बाद यहां स्थानीय लोगों को पार्किंग का शुल्क चुकाना पड़ेगा।