{"_id":"60edcc498ebc3ebf0b0e2030","slug":"mc-office-constructed-in-shimla-vegitable-mandi-shimla-news-sml3767975168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में बनेगा निगम कार्यालय, कमेटी तय करेगी प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में बनेगा निगम कार्यालय, कमेटी तय करेगी प्लान
विज्ञापन
शिमला। शहर के सब्जी मंडी मैदान पर शहरवासियों को निगम की सभी सुविधाएं एक छत के
नीचे देने के लिए बनने वाले नगर निगम कार्यालय को लेकर हिमुडा ने तीन प्रस्ताव तैयार किए हैं। मंगलवार को प्रदेश सचिवालय में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमुडा ने अपने प्रस्ताव पेश किए। बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव रजनीश, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, आयुक्त अजीत भारद्वाज, हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर मौजूद रहीं।
तीनों प्रस्ताव देखने के बाद मंत्री ने शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया है जो अगले दो तीन दिन में इन तीनों प्रस्तावों को देखकर अंतिम प्लान तैयार करेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सब्जी मंडी में निगम कार्यालय और व्यावसायिक परिसर बनाया जाना है। इसके लिए अभी 50 करोड़ का बजट दिया है। बीते हफ्ते हिमुडा ने जो प्लान दिया था उसमें नगर निगम का नक्शा नहीं बना था। अब हिमुडा ने इस पर नया प्लान दिया है जिसमें निगम दफ्तर का भी प्रस्ताव है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि कमेटी तीनों प्रस्तावों का अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी।