{"_id":"03892f1fe65c19a0feafc47dc272900e","slug":"mc-employees-demand-of-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी कर्मचारियों ने भी मांगी एक्सटेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी कर्मचारियों ने भी मांगी एक्सटेंशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों ने भी दूसरे विभागों की तरह सरकार से एक साल के सेवा विस्तार की मांग की है।
विज्ञापन
58 साल नौकरी के बाद नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके और अगले माह सेवानिवृत्त होने जा रहे सात अधिकारियों, कर्मियों ने सेवा विस्तार देने का आवेदन किया है।
आवेदकों में लेखा अधिकारी डीएस ठाकुर, सहायक अभियंता भवन एवं मार्ग शाखा दत्त राम सहित पांच अन्य कर्मी शामिल हैं।
लेखा अधिकारी, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता नगर निगम में डेपूटेशन पर हैं। इन अधिकारियों को सेवा विस्तार देने की फाइल को इनके संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि नगर निगम के कर्मियों के मामले को सरकार के समक्ष भेजा जाएगा।