फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Martyr Rohin Kumar got Sena Medal posthumously

हमीरपुर: शहीद रोहिन कुमार को मरणोपरांत मिला सेना मेडल

Thu, 17 Mar 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 07:08 PM IST
सार

अदम्य साहस और विशिष्ट वीरता के लिए मिला सेना मेडल शहीद रोहिन कुमार के पिता रसील सिंह ने बीते बुधवार को उधमपुर में आयोजित सेना के एक कार्यक्रम में लिया है। 

विज्ञापन
Martyr Rohin Kumar got Sena Medal posthumously
शहीद रोहिन कुमार को मरणोपरांत मिला सेना मेडल - फोटो : संवाद

विस्तार

अगस्त 2020 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रोहिन कुमार (25) को मरणोपरांत सेना मेडल दिया गया है। अदम्य साहस और विशिष्ट वीरता के लिए मिला यह मेडल रोहिन के पिता रसील सिंह ने बीते बुधवार को उधमपुर में आयोजित सेना के एक कार्यक्रम में लिया है। उपमंडल नादौन के गलोड़ खास गांव के रोहिन कुमार जब आतंकियों पर अपनी मीडियम मशीनगन से आक्रमण कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें गोली लग गई। घायल अवस्था में भी रोहिन अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकियों से लोहा लेते रहे और फायरिंग करते रहे।

विज्ञापन


इसी बीच देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए वह शहीद हो गए थे। रोहिन 2016 में 14 पंजाब रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। इकलौते बेटे की शहादत ने जहां परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया, वहीं परिजनों को रोहिन के अदम्य साहस और वीरता पर गर्व भी है। उनकी एक बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। रोहिन अविवाहित थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बदारन में और उच्च शिक्षा अपर हड़ेटा में हुई थी। हमीरपुर कॉलेज से रोहिन ने स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन


माता-पिता को मलाल, शहीद बेटे के नाम पर नहीं बना प्रवेश द्वार
पिता रसील सिंह और माता कमलेश कुमारी को मलाल है कि घोषणा के बावजूद सरकार शहीद बेटे के नाम पर प्रवेश द्वार तक नहीं बना पाई है। शहीद रोहिन के नाम पर न किसी सड़क या रास्ते और न ही किसी स्कूल का नाम रखा गया है। दोनों ने इच्छा जताई है कि उनके बेटे के नाम पर सरकार कुछ न कुछ बनाए ताकि आने वाली पीढ़ियां रोहिन के अदम्य साहस और वीरता के बारे में जान सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed